43 साल बाद सपना साकार : जापान का उत्तरी द्वीप होकाइदो बुलेट ट्रेन से जुड़ा

शनिवार को राजधानी टोक्यो से होकाइदो द्वीप के शिन-होकादेत-होकुतो शहर के लिए पहली बुलेट ट्रेन रवाना हुई।
टोक्यो.जापान ने अपने उत्तरी द्वीप होकाइदो के लिए बुलेट ट्रेन शुरू कर दी है। शनिवार को राजधानी टोक्यो से होकाइदो द्वीप के शिन-होकादेत-होकुतो शहर के लिए पहली बुलेट ट्रेन रवाना हुई। इस प्रोजेक्टर की नींव जापान में पहली बुलेट ट्रेन चलने के 9 साल बाद 1973 में रखी दी गई थी। लेकिन, जापान में आर्थिक संकट के चलते इस प्रोजेक्ट को 1982 में ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। दुनिया की सबसे लंबी समुद्री सुरंगों में से एक से गुजरती है ट्रेन...
- टोक्यो से होकुतो की कुल दूरी 145 किमी है, जिसमें 53 किलोमीटर लंबी सेइकेन टनल शामिल है।
- यह दुनिया की सबसे लंबी समुद्री सुरंगों में से एक है।
- होकाइदो द्वीप के बुलेट ट्रेन से जुड़ जाने के बाद इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
एक नजर में फैक्ट्स
- 260 Kmph की रफ्तार से दौड़ रही बुलेट ट्रेन।
- 334 अरब रुपए का खर्च आया है।
- 13,369 रुपए का है टोक्यो से होकाइदो का टिकट।
- 25 सेकंड में बिक गए पहली ट्रेन के सभी टिकट।
Source: http://www.bhaskar.com/news/INT-japan-first-bullet-train-service-to-island-of-hokkaido-5284624-PHO.html?seq=5